बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार घायल

बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:58 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:58 PM (IST)
बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार घायल
बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार घायल

जासं,सिमडेगा : बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टूटीकेल बाजारटोली निवासी विनोद मुंडा बुधवार को रैसिया बाजार आया हुआ था। बाजार से लौटने के क्रम में टूटीकेल के समीप कोलेबिरा की ओर से जा रही बोलेरो ने साइकिल सवार विनोद मुंडा को पीछे से ठोकर दे मारी। जिससे विनोद मुंडा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक बोलेरो लेकर लचरागढ़ की ओर भाग खड़ा हुआ, जिसे बानो पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। इधर घायल विनोद मुंडा को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक इलाज कराया।

chat bot
आपका साथी