राज्य में खेल का चहुमुखी विकास : भोला सिंह

हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:21 PM (IST)
राज्य में खेल का चहुमुखी विकास : भोला सिंह
राज्य में खेल का चहुमुखी विकास : भोला सिंह

जासं,सिमडेगा : हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में खेल का चहुमुखी विकास हो रहा है। खिलाड़ियों के सम्मान की बात हो या खेल शिक्षकों की नियुक्ति हो। हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। जिले में नया अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बहुत बड़ा सौगात है। खिलाड़ियों के लिए यह काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिले में दोनों विधायक भी खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए जुटे रहते हैं। उन्होंने जिले के उपायुक्त, एसपी एवं जिला प्रशासन को इस आयोजन के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

chat bot
आपका साथी