चैंपियनशिप की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

डीसी सुशांत गौरव ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने च

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:48 PM (IST)
चैंपियनशिप की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा
चैंपियनशिप की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

जासं,सिमडेगा:डीसी सुशांत गौरव ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने चैम्पियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा चैम्पियनशिप के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल की विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए सिटिग अरेंजमेन्ट की दिशा में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने योजनाओं के शिलापट से लैस फ्रेम की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री द्वारा परिसंपत्ति वितरण एवं करोड़ो की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन सभी तैयारियों का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने अधिकारी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मंच के समीप प्रेस दीर्घा की व्यवस्था का भी जायजा लिया। हाकी खेल के कवरेज के लिए अलग से प्रेस प्रतिनिधि के लिए बैठने व आयोजन के कवरेज करने की व्यवस्था की गई। उन्होंने इस क्रम में जलपान सहित विश्राम की व्यवस्था का जायजा लिया। कमरे की व्यवस्था एवं साज-सजा का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कुछ कमियां पाई, उसके निवारण की दिशा में अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अन्तर्गत नया एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के शिलान्यास एवं भूमि पूजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम की जमीन चौहदी का भ्रमण करते हुए जायजा लिया।चैम्पियनशिप के तैयारियों के मद्देनजेर की गई रंग-रोगन सहित फ्लैक्स अधिष्ठापन के कार्य का भी निरीक्षण किया। छात्रावास के पास लगे योजना के फ्लैक्स की छोटी साईज को देख उपायुक्त ने बड़े आकार में फ्लैक्स लगाने की बात कही। वहीं उन्होंने कल्याण विभाग की योजना का भी फ्लैक्स प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होने चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर अधिकारियों से कार्यों की भी समीक्षा की, वहीं आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अध्यक्ष हॉकी झारखण्ड के अलावे पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थें।

chat bot
आपका साथी