थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के आलोक में न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:59 PM (IST)
थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

संसू,बानो(सिमडेगा): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में नेहरू युवा केंद्र,सिमडेगा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले भर में स्वच्छ भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बानो प्रखंड के बानो थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार एवं अन्य पुलिस जवानों ने अहम भूमिका निभाई। केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंद्रकान्ता कुमारी ने बानो थाना परिसर की साफ - सफाई कर एकल प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका डिस्पोजल किया गया। साथ ही सभी से यह अपील भी की कि थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी लोग अपना योगदान दें। सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें। सभी प्रकार के कचरे को डस्टबिन में ही संग्रह करें।

chat bot
आपका साथी