सीनियर नेशनल के लिए झारखंड हाकी टीम झांसी रवाना

झारखंड सीनियर महिला हाकी टीम की खिलाड़ी रविवार को झांसी में आयोजित 11

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:59 PM (IST)
सीनियर नेशनल के लिए झारखंड हाकी टीम झांसी रवाना
सीनियर नेशनल के लिए झारखंड हाकी टीम झांसी रवाना

जासं,सिमडेगा: झारखंड सीनियर महिला हाकी टीम की खिलाड़ी रविवार को झांसी में आयोजित 11वीं सीनियर नेशनल राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। सभी खिलाड़ियों को विधायक भूषण बाड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनकर लौटे और राज्य का नाम रोशन करें। सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। वहीं से उनकी प्रतिभा देखकर इंडिया टीम में चयन होगा। खिलाड़ियों को विधायक की पत्नी जोसिमा खाखा ने भी शुभकामना दी। मौके पर हाकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि टीम 21 से 30 अक्टूबर तक उत्तरप्रदेश के झांसी में आयोजित 11वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हाकी चैंपियनशिप में भाग लेगी। मौके पर प्रशिक्षक बिगन सोय ,हाकी कोच प्रतिमा बरवा एवं तारिणी कुमारी सहित टीम के खिलाड़ी अंजलि बिझिया, सीतामणी टोपनो, बिनीता तिर्की, रीमा बखला, सुभाषी हेमरोम , सिमता मिज,अनिमा तिरू, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, प्रमिला सोरेंग,रोशनी डुंगडुंग,रेशमा सोरेंग,मरियम सोरेंग,समी बाड़ा, अंजु केरकेट्टा,नीतू कुमारी,सोनमती कुमारी,दिप्ती टोप्पो आदि उपस्थित थे। इधर सभी खिलाड़ियों के लिए हाकी सिमडेगा ने रांची तक के लिए सुरक्षित बस की व्यवस्था कराई। वहीं प्रशासन की सुरक्षा एवं देखरेख में खिलाड़ी रांची पहुंची।जहां से वे झांसी

के लिए रवाना हुई।

chat bot
आपका साथी