नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां दुर्गे को विदाई

जिले भर में दशहरा का पावन पर्व पूरी श्रद्धाउल्लास एवं समर्पण के साथ मनाया गया। न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:48 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:48 PM (IST)
नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां दुर्गे को विदाई
नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां दुर्गे को विदाई

जासं,सिमडेगा: जिले भर में दशहरा का पावन पर्व पूरी श्रद्धा,उल्लास एवं समर्पण के साथ मनाया गया। नवमी व दशमी को भी पंडालों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। लोग पंडाल में बारी-बारी से माता का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।इधर भक्तिमय संगीत व वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। शनिवार को मूर्ति विसर्जन

किया गया।माता की प्रतिमा को वाहनों में सजाकर भक्तों की टोली जयकारा लगाते साथ सिमडेगा के महाबीर चौक से केलाघाघ मोड़ और फिर वहां से प्रिस चौक तक आए। इसके बाद माता की प्रतिमा को जल विश्राम देने के लिए डिप्टीटोली स्थित जलाशय की ओर गए।इस दौरान सभी पूजा पंडालों के पदधारी व सदस्य विसर्जन काफिले में साथ रहे। पुलिस प्रशासन इस दौरान विधि व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए डटी नजर आई।जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार, सहित कई पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहे।विसर्जन के दौरान शहर की बिजली भी दोपहर दो बजे से कटी रही। गाइडलाइन के अनुसार हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

जलडेगा:प्रखंड के जलडेगा,गांगुटोली में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक एवं नम आंखों से मां दुर्गा एवं सभी देवी देवताओं के प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रशासन के द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन ब्लॉक स्थित मुंशी तालाब में विधिवत आरती एवं पूजन के पश्चात किया गया। जिसकी देखरेख अंचलाधिकारी खगेन महतो एवं जलडेगा थाना प्रभारी फिलिप मिज ने किया। मौके पर सुभाष साहू,रामोतार अग्रवाल,महाप्रसाद सिंह,चंदन मिश्रा, राजेश अग्रवाल सहित सभी भक्त उपस्थित थे। विसर्जन में युवक-युवतियां शामिल

ठेठईटांगर:प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा पूजा के समापन पर धूमधाम के साथ शुक्रवार को दुर्गा मां का विसर्जन किया गया। नवयुवक संघ के सदस्य एक परिधान पहने

हुए शामिल हुए।विसर्जन कार्यक्रम के मौके पर नवयुवक के साथ बालिका महिलाएं और युवक युवतियां सभी शामिल हुए। ठेठईटांगर में मुखिया बंधु मांझी सांसद प्रतिनिधि दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बड़ाइक वह अन्य गणमान्य लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। पंडालों में पहुंचे एसपी

सिमडेगा:महानवमी के मौके पर एसपी डा.शम्स तब्रेज ने भी पंडालों का भ्रमण कर

सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति सदस्यों से मिलकर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी