सीनियर नेशनल के लिए झारखंड टीम की घोषणा

आगामी 21 से 30 अक्टूबर तक झांसी उत्तरप्रदेश में आयोजित 11वीं हाकी इंडिया र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:51 PM (IST)
सीनियर नेशनल के लिए झारखंड टीम की घोषणा
सीनियर नेशनल के लिए झारखंड टीम की घोषणा

जासं,सिमडेगा : आगामी 21 से 30 अक्टूबर तक झांसी उत्तरप्रदेश में आयोजित 11वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हाकी चैंपियनशिप 2021 के लिए झारखंड की महिला टीम की घोषणा एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम में की गई। कोच ,मैनेजर सहित कुल 20 सदस्यों की यह टीम रविवार को झांसी के लिए रवाना होगी। 25 सितंबर से सिमडेगा में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण के बाद हाकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हाकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,टीम की प्रशिक्षक बिगन सोय ,हाकी कोच प्रतिमा बरवा एवं तारिणी कुमारी द्वारा 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। झारखंड टीम में अंजलि बिझिया,सीतामणी टोपनो, बिनीता तिर्की,रीमा बखला,सुभाषी हेमरोम ,स्मिता मिज, अनिमा तिरू, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, प्रमिला सोरेंग, रोशनी डुंगडुंग, रेशमा सोरेंग, मरियम सोरेंग, समी बाड़ा, अंजु केरकेट्टा, नीतू कुमारी,सोनमती कुमारी,दिप्ती टोप्पो तथा कोच बिगन सोय एवम मैनेजर मनोज प्रधान हैं।

chat bot
आपका साथी