पंडालों के पट खुलते ही भक्तों ने माता के दर्शन

प्रखंड के रणबहादुर सिंह चौक दुर्गा पूजा समिति देवी गुड़ी चौक व धर्मशाला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:07 PM (IST)
पंडालों के पट खुलते ही भक्तों ने माता के दर्शन
पंडालों के पट खुलते ही भक्तों ने माता के दर्शन

संसू,कोलेबिरा : प्रखंड के रणबहादुर सिंह चौक दुर्गा पूजा समिति, देवी गुड़ी चौक व धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति पंडालों का पट खुलते ही भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन किए। वही इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कोविड-19 के निर्देश का पालन करते हुए दर्शन किए। सिमडेगा जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, नगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कोलेबिरा स्थित पंडालों का दर्शन कर मत्था टेका व मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिले वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और कहा मां जगत जननी शक्ति स्वरूपा है। माता रानी सबका मंगल करें। मौके पर कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि चितामणि कुमार, रणधीर कुमार, जनेश्वर बिल्हौर दिनेश्वर सिंह, पारस सिंह, कृष्णा दास के अलावा अन्य गणमान्य ग्रामीण शामिल

थे। कोलेबिरा पुलिस प्रशासन सभी पंडालों के समीप मुस्तैद नजर आई।

chat bot
आपका साथी