जिले में 1392 लोगों को दी गई पहली डोज

जिले में मंगलवार को प्रखंडवार कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज 1392 लोगों को दी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:57 PM (IST)
जिले में 1392 लोगों को दी गई पहली डोज
जिले में 1392 लोगों को दी गई पहली डोज

जासं,सिमडेगा : जिले में मंगलवार को प्रखंडवार कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज 1392 लोगों को दी गई। इस क्रम में 18 से 44 वर्ष के 961 व्यक्ति ,45 से 60 वर्ष के 388 व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 43 व्यक्ति को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं 1318 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। जिला में अबतक कुल 351643 लोगो का कोरोना टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें पहली डोज लेने वाले 263416 एवं दूसरी डोज लेने वाले 88227 लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी