जिले के कलाकारों ने दिल्ली में दिखाई प्रतिभा

जासंसिमडेगा मशाल सोशल वेलफेयर सोसायटी दिल्ली के तत्वावधान में देश की राजधानी दिल्ली स्थित ए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:51 PM (IST)
जिले के कलाकारों ने दिल्ली में दिखाई प्रतिभा
जिले के कलाकारों ने दिल्ली में दिखाई प्रतिभा

जासं,सिमडेगा : मशाल सोशल वेलफेयर सोसायटी दिल्ली के तत्वावधान में देश की राजधानी दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हाल ऑडीटोरियम में धूमधाम के साथ करम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सिमडेगा के कलाकारों ने भी कला का बखूबी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष मोहन बड़ाईक, आनंद साहू, रजनीकांत मोदी, डा.सिद्धार्थ गुप्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष मोहन बड़ाईक ने कहा कि राजधानी दिल्ली में पिछले 20 वर्षों से करम महोत्सव व अन्य तरह के आदिवासी पर्व- त्योहारों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। जनजातीय कला, संस्कृति, नृत्य एवं गायन के विभिन्न रूपों को बढ़ावा देने एवं आदिवासी प्राचीन संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से आकर दिल्ली में प्रवास करने वाले आदिवासी समाज के भाई-बहनों को संस्था ने एक मंच पर लाने का अथक प्रयास किया है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद लोक सभा जुएल उरांव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिल्ली अवधेश गुप्ता उपस्थित थे।करम महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड के सजनी ग्रुप द्वारा संचालित छोटा नागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र एवं चक्रीय विकास संस्थान सिमडेगा के कलाकारों को विशेष रूप आमन्त्रित किया गया था।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नागपुरी गीत एक नृत्य से खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम में प्रस्तुत गीत पर उपस्थित लोग भी थिरक उठे। सिमडेगा के कलाकारों में मुख्य रूप से देवमोहन नायक,बाबूलाल नायक,बिमला देवी, दयाल इंदवार, चमरू महली, पुनीत दुबे,पीतांबर दास, देवगन कैथवार, सुभक नायक, मुख्य रूप से शामिल थे।मौके पर कलाकारों के साथ सत्याठाकुर भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी