बंद के समर्थन में उतरे विपक्षी दल के लोग, 47 लिए गए हिरासत में

जासं सिमडेगा कृषि कानून के विरुद्ध आहूत भारत बंद का असर जिले में भी देखने को मिला। गठबंध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:26 PM (IST)
बंद के समर्थन में उतरे विपक्षी दल के लोग, 47 लिए गए हिरासत में
बंद के समर्थन में उतरे विपक्षी दल के लोग, 47 लिए गए हिरासत में

जासं, सिमडेगा : कृषि कानून के विरुद्ध आहूत भारत बंद का असर जिले में भी देखने को मिला। गठबंधन दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। मुख्यत: कांग्रेस व झामुमो के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया। घंटों सड़कों पर जमे रहे। बंद के कारण वाहनों के पहिए घंटो तक थमे रहे। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केशरी के नेतृत्व में सुबह से बीरू में मेन रोड एनएच 143 को जाम कर दिया गया था। वहीं पंडरी पानी पुल के निकट एनएच पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर जेएमएम नेता पूर्व विधायक बसंत लोंगा, नील जस्टिन बेक, कांग्रेसी नेता अशफाक आलम, जेएमएम नेता सफीक खान आदि मौजूद थे। इधर बंद को लेकर सिमडेगा विधायक ने शहर में कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर लोगों से अपनी दुकानें बंद करने का आह्वान किया। हालांकि कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन को अनुचित ठहराया। इधर बंद को ले पुलिस भी चौकस रही। बंद कर समर्थकों को समझाने से लेकर हिरासत में लेने की कार्रवाई करती रही। सिमडेगा थाना क्षेत्र से कुल 47 लोगों को हिरासत में लिया। गया। विधायक भूषण बाड़ा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केशरी व पूर्व विधायक बसंत लोंगा आदि ने अपनी गिरफ्तारी दी। बंद के दौरान कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, तिलका रमण, खुशीराम कुमार,जॉनसन मिज समेत दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कोलेबिरा में थोड़ी देर के लिए सड़क जाम

कोलेबिरा : भारत बंदी का कोलेबिरा में आंशिक असर दिखा। कोलेबिरा के सभी व्यवसायिक संस्थान आम दिनों की तरह खुली रही। सड़क पर आम दिनों की तरह यात्री, मालवाहक तथा अन्य वाहनों का आवाजाही लगा रहा।इधर सुबह 11 बजे के आसपास कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया के नेतृत्व में विभिन्न विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधियों के द्वारा घूम घूम कर कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से बंद का समर्थन मांगा गया।कार्यकर्ताओं ने कोलेबिरा थाना मोड़ के समीप एनएच 143 को जाम करने की कोशिश की गई। जिन्हें पुलिस

के द्वारा हटा दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया, जिला उपाध्यक्ष श्याम लाल प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव फिरोज अली, झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा के फूल कुमारी समद, कांग्रेस पार्टी के बदरुद्दीन अहमद, जानसन गुड़िया, भागीरथी साहू के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी