हाकी खिलाड़ियों से बनी करंगागुड़ी गांव की पहचान

जिले के केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुड़ी खेल मैदान में स्व.अनिल कुल्लू स्मृति ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:46 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:46 PM (IST)
हाकी खिलाड़ियों से बनी करंगागुड़ी गांव की पहचान
हाकी खिलाड़ियों से बनी करंगागुड़ी गांव की पहचान

जासं,सिमडेगा : जिले के केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुड़ी खेल मैदान में स्व.अनिल कुल्लू स्मृति हाकी टूर्नामेंट सह सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में करंगागुड़ी गांव के हर बच्चे को राज्य में हाकी का जादूगर समझा जाता है। उबड़-खाबड़ मैदान पर खेलकर दर्जनों बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखकर ही हमारी सरकार ने सिमडेगा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सुविधायुक्त एस्टोटर्फ स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। जिसका शिलान्यास 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। इसी दिन 11 वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का भी उद्घाटन किया जाएगा।यह सब करंगागुड़ी के हॉकी खिलाड़ियों के कारण ही हो पाया है।यहीं के खिलाड़ियों ने सिमडेगा में राष्ट्रीय स्तर का हॉकी प्रतियोगिता कराने पर मजबूर कर दिया। उन्हें उम्मीद है कि यहां के खिलाड़ियों के दम पर ही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का मेजबानी भी सिमडेगा में हो पायेगा। तब देश ही नहीं विदेशों से भी खिलाड़ी सिमडेगा आएंगे। गुमनाम खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि करंगागुड़ी गांव से दर्जनों हॉकी खिलाड़ी जन्मे हैं।लेकिन कई खिलाड़ी आज भी गुमनामी की जिदगी के में जी रहे हैं।लेकिन इन सभी खिलाड़ियों को भी यहां से गुजरने वाले लोग जान सकेंगे और एक बार यहां से गुजरते हुए करंगागुड़ी की धरती को नमन करेंगे। विधायक भूषण यहां से जन्म लेने वाले सभी खिलाड़ियों का नाम का बोर्ड सड़कों किनारे लगाने का निर्णय लिया है। ताकि यहां से गुजरने वाले सभी लोग खिलाड़ियों को जान सकें। करंगागुड़ी की टीम बनी विजेता

सिमडेगा:प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बासेन पंचायत के वार्ड 6 बनाम वार्ड 8 के बीच खेला गया। वहीं बालिका वर्ग में करंगा गुड़ी बनाम करवारजोर के बीच खेला गया। जिसमें करंगागुड़ी की टीम 1-0 से विजेता बनी। वहीं बालक वर्ग में वार्ड 8 की टीम 4-3 से और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में वार्ड 4 की टीम विजेता बनी। विजेता टीमा को दस हजार तो उपविजेता टीम को 7 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरा स्थान पर रहने वाली टीम को 7000, तीसरा स्थान की टीम को 5000 और चौथा पर रही टीम को 3000 देकर सम्मानित किया गया। इधर इस

कार्यक्रम में रेंगारिह थाना प्रभारी, केरसई थाना प्रभारी, विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, कांग्रेस के केरसई प्रखंड अध्यक्ष डेविड तिर्की, पाकरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा,हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, मुखिया शिशिर मिज, मनोज जायसवाल, माइकल खड़िया, एनआरबी सिंह, तारसिला खड़िया, जोसीमा खाखा, कमलेश्वर मांझी, फा पौलुश बागे,बीरेंद्र सिधिया,तितुश बाड़ा, मुंश खेस्स आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी