टोनिया में बारिश के बाद तीन मकान गिरे

प्रखंड के टोनिया में पिछले दिनों बारिश से तीन मकान गिर गए हैं। घर गिर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:52 PM (IST)
टोनिया में बारिश के बाद तीन मकान गिरे
टोनिया में बारिश के बाद तीन मकान गिरे

संसू,बानो(सिमडेगा): प्रखंड के टोनिया में पिछले दिनों बारिश से तीन मकान गिर गए हैं। घर गिरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि पिछले 2 दिनों से बानो तथा आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश होने से टोनिया निवासी गोहिमा लोहरा, राजू प्रधान और किशोर सिंह का घर गिर गया। घर गिरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय मुखिया और प्रखंड प्रशासन को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश होने से गुरुवार की रात टोनिया गांव में तीन ग्रामीणों का घर गिर गया।

chat bot
आपका साथी