श्रीरामरेखाधाम पहुंचे हॉकी संघ के पदाधिकारी, टेका मत्था
आगामी 20 से 30 अक्टूबर तक सिमडेगा में आयोजित 11वें हाकी इंडिया राष्ट्रीय जू
जासं,सिमडेगा : आगामी 20 से 30 अक्टूबर तक सिमडेगा में आयोजित 11वें हाकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हाकी चैंपियनशिप 2021 के सफल आयोजन को ले हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने रामरेखाधाम में मत्था टेका। उनके साथ सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार, हाकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हाकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ,हाकी झारखंड के ऐशो.उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे। सभी ने प्रभु श्री राम जी के दरबार में रामरेखा धाम में पहुंचकर प्रभु श्रीराम जी के चरणों में माथा टेक कर प्रतियोगिता की सफलता की कामना के लिए प्रार्थना की। विदित हो इसी वर्ष मार्च महीना में सिमडेगा में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जो पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ जूनियर हॉकी प्रतियोगिता साबित हुई थी। जिसके मैच का सीधा प्रशासन यूट्यूब के माध्यम से 192देशों में चल रहा था।कुल 22 राज्यों की टीम भाग ली थी। उस प्रतियोगिता के पूर्व भी हॉकी झारखंड अध्यक्ष एवम हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो जी के साथ भी प्रभु श्रीराम जी के चरण रामरेखा धाम पहुंचकर आशीर्वाद लिया था। रामरेखा धाम पहुंचने पर महंत उमाकांत जी महाराज ने हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों को अपना शुभकामना एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रभु श्री राम जी की कृपा से यह प्रतियोगिता भी सफल होगी और सिमडेगा का नाम पूरे भारत ही नहीं अपितु विश्व भर में छा जाएगा। यही उनकी कामना है। उन्होंने हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को प्रभु श्रीराम जी के चरणों में चढ़ाए हुए तौलिया को ओढ़ाकर सबका स्वागत किया एवम सबको जलपान कराया।