एकात्म मानववाद से राष्ट्र का होगा हित : लक्ष्मण

भाजपा संगठन द्वारा जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:55 PM (IST)
एकात्म मानववाद से राष्ट्र का होगा हित : लक्ष्मण
एकात्म मानववाद से राष्ट्र का होगा हित : लक्ष्मण

जासं,सिमडेगा : भाजपा संगठन द्वारा जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दार्शनिक, समाजशास्त्री ,अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ थे। उनके द्वारा दिए गए दर्शन को एकात्म मानववाद कहा जाता है, जिसका उद्देश्य एक ऐसा स्वदेशी, सामाजिक,आर्थिक मॉडल प्रस्तुत करना था,जिसमें विकास के केंद्र में मानव व संपूर्ण राष्ट्र है। जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने जयंती के मौके पर कहा पंडित दीनदयाल ने पश्चिमी पूंजीवादी व्यक्तिवाद एवं मा‌र्क्सवादी समाजवाद दोनों का विरोध किया। लेकिन आधुनिक तकनीक एवं पश्चिम विज्ञान का स्वागत किया।वहीं जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक विमला प्रधान ने कहा एकात्म मानववाद का उद्देश्य प्रत्येक मानव को गरिमा पूर्ण जीवन प्रदान करना है एवं अंत्योदय अर्थात समाज के निचले स्तर पर स्थित व्यक्ति के जीवन में सुधार करना है। दो धोती, दो कुर्ते और दो वक्त का भोजन ही मेरी संपूर्ण आवश्यकता है। इससे अधिक मुझे और क्या चाहिए। इस वाक्य में दीनदयाल जी एकात्मवाद और अंत्योदय का मूल मंत्र और दर्शन को आसानी से समझा जा सकता है। साथ ही सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद पर प्रकाश डाला। मौके पर दीपक पुरी,दुर्ग विजय सिंह देव,अनूप प्रसाद,भोला साहू,मोतीलाल सिंह,रामविलास बड़ाईक,सत्यनारायण प्रसाद, अजय सिंह, श्रद्धानंद बेसरा, विद्या बड़ाईक, नीरज बड़ाईक, पिकी प्रसाद,रागिनी राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने किया याद

जलडेगा:प्रखंड के हाई स्कूल स्थित सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी जलडेगा मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती मनाई गई । मंडल अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार की अध्यक्षता में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समर्पित करते हुए उनको याद किया। मंडल अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इनका जीवन हमेशा से प्रेरणादायक रहा एवं उनके आदर्शों से सीख लेकर सभी कार्यकर्ता देश की सेवा में भागीदार बनें। मौके पर रामेश्वर सिंह,जोगेश्वर बिझिया,सुभाष साहू,महाप्रसाद सिंह,श्रवण साय, लक्ष्मण मांझी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी