प्रतिबंधित गुटखा मिलने पर गोदाम किया सील

शहरी में गुरुवार को उपायुक्त सुशांत गौरव के आदेशानुसार सदर बीडीओ अजय र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:02 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:02 PM (IST)
प्रतिबंधित गुटखा मिलने पर गोदाम किया सील
प्रतिबंधित गुटखा मिलने पर गोदाम किया सील

जासं,सिमडेगा:शहरी में गुरुवार को उपायुक्त सुशांत गौरव के आदेशानुसार सदर बीडीओ अजय रजक, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो.मंजर हुसैन ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापामारी की। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रिस चौक और गांधी मैदान के करीब सात व्यक्तियों से कोटपा एक्ट के तहत 14 सौ रूपये का फाइन काटा गया। इसके साथ हीं अवैध तरीके से बेचे जा रहे पान मसाला और तम्बाकू प्रोडक्ट के खिलाफ छापामारी अभियान चलाई गई। इस शहर के चर्च रोड स्थित मो. फारूक के एक बंद गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा और तंबाकू प्रोडक्ट निकले। प्रशासन ने सभी सामानों को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दी है।

अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि इस पर जब्त सामानों के आधार पर फाइन लगाया जाएगा। उन्होने कहा प्रतिबंधित और अवैध तरीके से नशे से संबंधित सामानों की बिक्री करते पाए जाने पर दुकानदारों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर अभी छापामारी जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी