दो दिनों के बाद भी सोमा का नहीं मिला सुराग

के कारीमाटी स्वांग के निवासी सोमा सुरीन का देवनदी में बहन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:59 PM (IST)
दो दिनों के बाद भी सोमा का नहीं मिला सुराग
दो दिनों के बाद भी सोमा का नहीं मिला सुराग

संसू,जलडेगा(सिमडेगा):प्रखंड के कारीमाटी स्वांग के निवासी सोमा सुरीन का देवनदी में बहने के दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई पता नहीं चला है।

इसी क्रम में गुरुवार को प्रखंड प्रशासन के साथ ओड़गा ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ देवनदी में सोमा सुरीन की तलाश में अभियान चलाया। ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने दैनिक जागरण को बताया कि ओड़गा पुलिस द्वारा टाटी,टोनिया,अनई एवं फरसा आदि इलाकों में देवनदी किनारे पुलिस ने तलाश किया,जिसमें उक्त गांवों के ग्रामीणों ने भी पुलिस का सहयोग किया,किन्तु सोमा का कोई पता नही चल सका। पूरी मामले पर अंचलाधिकारी खगेन महतो न•ार बनाये हुए हैं एवं पल पल की जानकारी ले रहे हैं। अंचलाधिकारी खगेन महतो एवं राजस्व उप निरीक्षक उमेश ठाकुर खुद जाकर मामले को देख रहे अंचलाधिकारी ने जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दी है। वहीं अनहोनी से आशंकित सोमा सुरीन के घर में परिजनों का रोकर बुरा हाल है।अंचलाधिकारी ने सोमा के परिवार की स्थिति देखते हुए राशन भी उपलब्ध कराया।वहीं बताया कि सोमा के खोजबीन के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इधर एनडीआरएफ

की टीम शाम में पहुंची है।शुक्रवार से वह गहन सर्च अभियान चलाएगी।

chat bot
आपका साथी