भाजपा पदाधिकारियों ने हाथी पीड़ितों का लिया हाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बोलबा प्रखंड के समसेरानीरू टोलीप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:50 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों ने हाथी पीड़ितों का लिया हाल
भाजपा पदाधिकारियों ने हाथी पीड़ितों का लिया हाल

संसू,बोलबा(सिमडेगा)भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बोलबा प्रखंड के समसेरा,नीरू टोली,पांडेय टोली,बोखरी टोली,पालेमुंडा, लक्ष्मण टोली, अलिगूड़ एवं पीडियापोंछ क्षेत्र का दौरा कर हाथी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्या

को जाना। साथ ही उच्चाधिकारियों से मिल समस्याओं का निदान का आश्वासन दिया।मौके पर ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारियों की शिकायत करते हुए कहा बन विभाग न टॉर्च का वितरण करती है, न मशाल न ही किरोसिन तेल।सिर्फ विभाग खाना पूर्ति करती है और हम लोग को मरने के लिए छोड़ देती है।समय पर

सही मुआवजा नहीं मिलता है।फसलों को बर्बाद करने पर वन विभाग द्वारा 2000 से 3000 का मुआवजा दिया जाता है।जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने ग्रामीणों से कहा कि भाजपा संगठन पीड़ित परिवार के साथ है।चाहे वे किसी भी धर्म संप्रदाय के हों विभाग से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।भाजपा

जनता की आवाज बनेगी। ग्रामीणों का हक नही मारने दिया जाएगा।ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने वन विभाग की कार्यशैली पर बिफरते हुए कहा कि जब बोलबा में एक हाथी की मृत्यु हो जाती है तब वन विभाग हाथी पर अपना हक जमाते हुए बिजली विभाग पर एफआइआर करने की बात कहती है।परंतु हाथी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोग रतजगा कर परेशान हैं तब वन विभाग के पदाधिकारी कान में तेल डाल कर सो रहे हैं।इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की शिकायत का उच्चाधिकारियों से मिलकर कर जल्द प्रभावित क्षेत्र एवं पीड़ित परिवार को लाभ दिलाने की पहल की जाएगी। अगर संबंधित क्षेत्रों में जल्द मुआवजा भुगतान नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।साथ ही क्षेत्र की जितनी भी समस्याएं हैं,स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री को साझा की जाएगी। मौके पर हाथी प्रभावितों के बीच सांसद प्रतिनिधि ने चावल का वितरण किया।साथ ही किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उन्हें सूचना देने की बात कही। मौके पर जिला सो.मीडिया प्रभारी सह केरसई प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि वन विभाग ग्रामीणों को अविलंब मुआबजा वितरण करे। यह सुनिश्चित करे कि पीड़ित को बार बार दौड़ना न पड़ें।साथ-ही हाथी भगाओ दस्ता जल्द बुलाकर बोलबा प्रखंड के जनता को राहत प्रदान करें।बन विभाग अपने रवैये में सुधार नही करती है तो ग्रामीणों के साथ वन विभाग के ़िखला़फ जोरदार आंदोलन किया जाएगा।मौके पर बोलबा मंडल अध्यक्ष सह प्रमुख सुर्जन बड़ाईक ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया।मौके पर बोलबा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अजय जायसवाल, गौरी शंकर सिंह, रघुनंदन सिंह, किशोर सिंह, सुरेंद्र बड़ाईक, मोतीराम सेनापती, इंद्रदेव सिंह, भानु सिंह, नारायण सिंह, खगेश्वर सेनापती, श्रवण साहू, रामदयाल साव, नारायण साव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी