सादगी पूर्वक मनेगा दशहरा पर्व, नहीं होगा रावण दहन

कोरोना की दूसरी लहर के मद्धिम होने व तीसरी लहर की संभावना के बीच इस वर्ष भ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:53 PM (IST)
सादगी पूर्वक मनेगा दशहरा पर्व, नहीं होगा रावण दहन
सादगी पूर्वक मनेगा दशहरा पर्व, नहीं होगा रावण दहन

जासं,सिमडेगा : कोरोना की दूसरी लहर के मद्धिम होने व तीसरी लहर की संभावना के बीच इस वर्ष भी सादगी से दुर्गापूजा मनेगी। कोविड के नियमों का पालन करते

हुए दशहरा मनाया जाएगा। पंडालों में प्रतिमा की पूजा होगी,परंतु रावण दहन के

कार्यक्रम नहीं होंगे। पंचांग के अनुसार नवरात्रि का पर्व सात अक्टूबर से शुरू होगा, शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा। जिले में 16 अक्टूबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पर्व की तैयारियों व कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा त्यौहार कोविड नियमों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोविड के मद्देनजर जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पंडालों में वॉलेंटियर कोविड के नियम का पालन, मास्क, सैनिटाईजर सहित शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित कराएंगे। पंडाल में श्रृद्धालु स्वयं से भी कोविड के नियम का पालन कर मां दुर्गे का दर्शन करेंगे। रावण दहन नहीं होगा।बैठक में एसपी डा.शम्स तब्रेज, नगर परिषद् उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहु, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा,एसडीओ महेन्द्र कुमार,जिला सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह,जिले के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनूप केशरी, विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, शम्मी आलम,अमरनाथ बामलिया,श्रीलाल

साहू,अनूप प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। पूजा से पूर्व दुरुस्त होगी विधि-व्यवस्था

सिमडेगा:दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर लेकर शांति समिति की बैठक में कई अहम् मुद्दे उभर कर सामने आए।सदस्यों ने सड़क,मोरम मिट्टी, लाईट, शौचालय सहित साफ-सफाई के संबंध में समिति के समक्ष रखा। उपायुक्त ने नगर परिषद्, बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद, पुलिस पदाधिकारी, सदर बीडीओ सहित उपस्थित पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध भीकार्रवाई करने की बात कही।उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए कहा कि शहर में सभी सीसीटीवी कैमरा को दुरूस्त करने को कहा।सभी स्ट्रीट लाईट को दूरुस्त करने की बात कही। बिजली विभाग शहर के झूलते तार, पंडाल के ईद-गिर्द एवं विसर्जन मार्ग के तारों को अविलम्ब हटाने का निर्देश दिया। सड़कों के किनारे मजबूत फ्लैकिग करने का निर्देश दिया।अनुमंडल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी के साथ बैठक करते हुए दुर्गा पूजा आयोजन के लेकर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देने की बात कही। डीएसपी व एसडीपीओ भी बैठक में रहेंगे।शहर के सभी सामुदायिक शौचालय को दुरूस्त एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पंडालों में प्लास्टिक के स्थान लेंगे दोना-पत्तल

सिमडेगा:पंडालों में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है।सभी लोग दोना-पत्तल का उपयोग करेंगे।सभी पंडालों में सरकार की कल्याणकारी योजना यथा - मुख्यमंत्री फूलो-झानो योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी, लुंगी वितरण योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना,बाल संरक्षण व मानव तस्करी से संबंधित जागरूकता, सर्पदंश से बचाव, हिसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेन्टर से मिलने वाली सहायता सहित अन्य महत्वपूर्ण योजना एवं जागरूकता का फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।कोविड नियमों का पालन एवं साफ-सफाई को मेंटेन रखने वाले पूजा पंडाल को पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी