50 वर्षीय विधवा की धारदार हथियार से हत्या

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के डोमटोली पंचायत के करमटोली गलायटोली निवास

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:29 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:29 PM (IST)
50 वर्षीय विधवा की धारदार हथियार से हत्या
50 वर्षीय विधवा की धारदार हथियार से हत्या

संसू,कोलेबिरा(सिमडेगा):कोलेबिरा थाना क्षेत्र के डोमटोली पंचायत के करमटोली गलायटोली निवासी 50 वर्षीय विधवा बसंती देवी,पति स्व भोनो मांझी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बसंती देवी सोमवार को गलाय टोली बाजार गई हुई थी। वहां से शाम में लौटने के बाद मंगरूतुरी से उसका विवाद हुआ था। दोनों मामला सुलह कराने के लिए किसी के पास गए भी थे। लेकिन विवाद नहीं सुलझा। मंगरू तुरीन मूल रूप से गुमला जिला अंतर्गत कामडारा प्रखंड के कोनसालतरा निवासी है। वह उसी गांव में अपने बेटी-दामाद के यहां लगभग तीन साल से रहता था। बताया जाता है कि उसका महिला के यहां भी

आना-जाना लगा रहता था। मंगलवार की सुबह में बसंती देवी की गोतनी फिरनी देवी द्वारा सुबह लगभग 10:00 बजे घर के बाहर झाड़ू वगैरह नहीं करते देख बसंती के घर का दरवाजा खोला तो उसने बसंती को खून से लथपथ व मृत पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों द्वारा डोमटोली मुखिया सुगड जड़िया के माध्यम से कोलेबिरा थाना को सूचना दी गई। सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ली और थाने ले आई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्त में होगा।

chat bot
आपका साथी