पूजा कार्यक्रम में प्रतिबंधित मांस लेकर पहुंचा,गिरफ्तार

जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र में करमा पूजा के दौरान पूजा स्थल पर प्रतिबंधित म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:34 PM (IST)
पूजा कार्यक्रम में प्रतिबंधित मांस लेकर पहुंचा,गिरफ्तार
पूजा कार्यक्रम में प्रतिबंधित मांस लेकर पहुंचा,गिरफ्तार

जासं, सिमडेगा : जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र में करमा पूजा के दौरान पूजा स्थल पर प्रतिबंधित मांस लेकर जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार खालीजोर नवापारा गांव में करम के मौके पर देर रात गांव वाले नृत्य-गीत में मशगूल थे। ठीक इसी दौरान गांव का युवक संजय एक्का नशे की हालत में एक बैग पकडे पूजा स्थल पंहुचकर सबके साथ नाचने लगा। इसी बीच ग्रामीणों को उसके बैग में शक हुआ। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से प्रतिबंधित मांस निकला।युवक भागने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। डीएसपी पतरस बरूआ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते हीं कुरडेग थाना प्रभारी मुन्ना रमानी घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए प्रतिबंधित मांस अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को जेल भेजते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है। गांव में सौहार्द का वातावरण है।

chat bot
आपका साथी