तिलक लगाकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओंने मनाया। जिला मुख्याल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:25 PM (IST)
तिलक लगाकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
तिलक लगाकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जासं,सिमडेगा:भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओंने मनाया। जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर तिलक लगाकर व आरती दिखाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने एवं इसी तरह देश की सेवा करते रहने को लेकर बधाई एवं शुभकमानाएं दी। वहीं पूर्व विधायक विमला प्रधान ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर तिलक लगाते हुए कहा कि भारत का सौभाग्य है की यशस्वी प्रधानमंत्री इस देश को मिला। जिला कार्यालय में जन्मदिन मनाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल एवं ब्रेड का वितरण कर मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने हेतु प्रदर्शनी मेला का भी आयोजन किया गया।जिसमें उनके हर पहलू को दर्शाया गया।इसका उद्घाटन जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने किया।मौके पर महामंत्री दीपक पुरी, उपाध्यक्ष सतीश पांडेय, विभागीय प्रतिनिधि श्रद्धानंद बेसरा, कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, दुर्गविजय सिंह देव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी, रुनी कुमारी, राकेश रविकांत, विद्या बड़ाईक, अमित अग्रवाल, गजानंद बेसरा, घनश्याम केशरी, घनश्याम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी