नशे की हालत में गिरे व्यक्ति की हुई मौत

प्रखंड के कोलोमडेगा गढ़ाटोली स्थित पुल के नीचे एक व्यक्ति मृत पाया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:24 PM (IST)
नशे की हालत में गिरे व्यक्ति की हुई मौत
नशे की हालत में गिरे व्यक्ति की हुई मौत

संसू,जलडेगा(सिमडेगा): प्रखंड के कोलोमडेगा गढ़ाटोली स्थित पुल के नीचे एक व्यक्ति मृत पाया गया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद जलडेगा थाना से एसआइ अरुनिश रोशन एवं एएसआइ रविन्द्र पांडेय ने घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू की। जांच करने पर मृत व्यक्ति की पहचान बिरसु बड़ाईक 55 वर्ष पिता स्व.टुयां बड़ाईक ग्राम कन्दरकेला हाथीबारी ओड़िशा के रूप में हुई। एसआइ अरुनिश रोशन ने दैनिक जागरण को बताया कि बिरसु करम पर्व के रात अत्यधिक शराब का सेवन कर नशे की हालत में सो रहा था,जिससे नीचे गिरने से उनके सर पर चोट आई और उसकी मृत्यु हो गई। मृतक कोलोमडेगा निवासी बिमला देवी के घर रहकर काम करता था। जलडेगा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया।

chat bot
आपका साथी