विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
गांव में टीवी देखने गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला साम
संसू,ठेठईटांग(सिमडेगा): गांव में टीवी देखने गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोरोमियां पंचायत अंतर्गत बगीचा टोली का है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को मामला दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही आरोपित अजय केरकेट्टा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के गांव में घर के पास टीवी देखने गई एक विवाहित महिला के साथ टीवी देखने आए दूसरे युवक अजय केरकेट्टा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित ने महिला को धमकी भी दी। महिला ने अपने पति को सारी घटना बताई। ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि इस घटना के बारे में मामला आज सुबह थाना पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को मामला दर्ज करने के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर ली है। आरोपित को जेल भेजा गया।