करमा पर होगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम

न्याय विभाग विधि और न्याय मंत्रालय भारत सरकार के अनुरोध पर व राष्ट्रीय विधिक स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:44 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:44 PM (IST)
करमा पर होगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम
करमा पर होगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम

जासं,सिमडेगा:न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय भारत सरकार के अनुरोध पर व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली तथा झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 17सितंबर को जिले में विशेष रूप से विधिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष राम बचन सिंह के मार्ग दर्शन में इसके लिए दौरान पीएलवी एवं पैनल अधिवक्ता की कुल 11 टीमें बनाई गयी है, जो सिमडेगा जिला अन्तर्गत भिन्न-भिन्न विधिक सेवा केन्द्रों, मंडल कारा, पर्यवेक्षण गृह, पंचायत भवन अरानी, बानो, कोलेबिरा, कोनमेंजरा, ब्लॉक ऑफिस जलडेगा, बांसजोर, बोलबा, सदर अस्पताल सिमडेगा, ब्लॉक ऑफिस केरसई, पंचायत भवन किनकेल एवं हेठमा में एक साथ कार्यक्रम को संचालन किया जाएगा। करमा दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन

विशेष विधिक जागरूकता अभियान का मुख्य उददेश्य समाज के हासिये पर रह रहे लोगों तक विधिक जागरूकता एवं विधिक सेवाओं की उपलब्धता के बारे में बताया जाएगा।साथ ही साथ ऐसे व्यक्ति,जिनकों विधिक सेवा की जरूरत है।उनसे आवेदन प्राप्त कर विधिक सेवा मुहैया करायी जाएगी।महिलाएं,बच्चे,वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, औद्योगिक कामगार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के सदस्य, प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्ति, कारा में निरूद्ध व्यक्ति तथा ऐसे सभी व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रूपये से कम है, विधिक सेवा प्राधिकार के तहत मुफ्त कानूनी सहायता पाने के हकदार हैं। झारखंड राज्य सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा झारखंड सरकार के सहयोग से ऐसे प्रत्येक बालक जिनके माता-पिता की मृत्यु या एकल कमाऊ सदस्य की मृत्यु कोविड-19 की वजह से हुई

है,उनको प्रोजेक्ट शिशु के तहत लाभ प्रदान किया जाता है। इन विधिक जागरूकता शिविर में ऐसे बच्चों को चिह्नित करते हुए उन्हे प्रोजेक्ट शिशु के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी