हाकी टूर्नामेंट में ओडिशा की टीम बनी चैंपियन

जिले के बोलबा प्रखंड के पीडियापोंछ पारिस मैदान में चल रहे सर्वपल्ली ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 09:51 PM (IST)
हाकी टूर्नामेंट में ओडिशा की टीम बनी चैंपियन
हाकी टूर्नामेंट में ओडिशा की टीम बनी चैंपियन

जासं,सिमडेगा : जिले के बोलबा प्रखंड के पीडियापोंछ पारिस मैदान में चल रहे सर्वपल्ली डा.राधाकृष्ण मेमोरियल महिला-पुरुष खस्सी कप पुलिस-पब्लिक सदभावना हाकी प्रतियोगिता की पुरुष एवं महिला टीम के फाइनल मैच में खिताब पर ओडिशा की टीम ने कब्जा किया। मैच का उद्घाटन कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी और पुलिस अधीक्षक डा. शम्स तब्रेज ने किया। विधायक विक्सल कोंगाडी ने संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा यहां होने वाले इस खेल का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा यह खेल शिक्षा के लिए आदर्श माने जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम पर होता है। उन्होंने कहा शिक्षा हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा खेल मनोरंजन के साधन के साथ रोजगार का भी साधन है। साथ ही यह हमें अनुशासन सिखाता है। पुलिस अधीक्षक डा. शम्स तब्रेज ने कहा कि गांव में ही प्रतिभा है। उसे निखारने की जरूरत है। पुलिस-पब्लिक मैच से ग्रामीण और पुलिस में दोस्ताना संबंध बनता है। उन्होंने कहा पुलिस हमेशा जनता के सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा अपराधियों को संरक्षण न दें। उनकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए सदैव तत्पर है।

chat bot
आपका साथी