बलिदानी जॉन के घर तक बनेगी पक्की सड़क : विधायक

जासंसिमडेगा श्रीलंका में शांति युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जॉन ब्रिटो किड़ो को जिले के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:37 PM (IST)
बलिदानी जॉन के घर तक बनेगी पक्की सड़क : विधायक
बलिदानी जॉन के घर तक बनेगी पक्की सड़क : विधायक

जासं,सिमडेगा :श्रीलंका में शांति युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जॉन ब्रिटो किड़ो को जिले के पूर्व सैनिकों एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके विधायक भूषण बाड़ा ने हलवाई पुल के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर हलवाई पुल के समीप स्थित बलिदानी जॉन ब्रिटो किड़ो की प्रतिमा पर प्रार्थना सभा का आयोजन फरसाबेड़ा के फा. आनंद की अगुवाई में संपन्न हुआ। मौके पर विधायक ने कहा कि सिमडेगावासियों को बलिदानी जॉन ब्रिटो किड़ो और जिले के अनगिनत बहादुर बेटों की शहादत पर नाज है। सिमडेगा का खून भी हमेशा देश के लिए कुर्बान हुआ है। जब जब भारत मां पर दुश्मनों की कुदृष्टि पड़ी है, जिले के जाबांज सैनिकों ने मोर्चा संभाला है और देश को सुरक्षित रखा है। देश को बचाने के लिए जिले के जांबाज बेटों ने हंसते हंसते अपनी प्राणों की आहुति दे दी। इनमें से एक वीर योद्धा शहीद जॉन ब्रिटो किड़ो भी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार और प्रशासनिक उदासीनता के कारण बलिदानी के परिवार को उचित सम्मान नहीं मिला। उनके गांव तक का पथ आज भी जर्जर है। कहा कि उनके कार्यकाल में कोरोना संक्रमण के कारण थोड़ा बिलंब हुआ। पर अब बहुत जल्द शहीद जॉन ब्रिटो के घर तक कालीकरण पथ बनेगा। उन्होंने अपने मद से शहीद के प्रतिमा स्थल से उनके गांव तक पक्का सड़क बनवाने के लिए अनुशंसा कर दी है। इसके अलावा प्रशासन भी इनके गांव की समस्याओं को दूर करने के लिए सार्थक पहल करे। इसके पूर्व वेटरंस ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसडीओ महेंद्र कुमार, बीडीओ, सीओ प्रताप मिज, टाउन इंस्पेक्टर दयानंद कुमार, वेटरन्स ऑफ इंडिया क सदस्य सहित बलिदानी के माता पिता,भाई-बहन और गांव के लोगों ने जॉन ब्रिटो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर वेटरंस इंडिया के जिला अध्यक्ष बिष्णु महतो,शांति बाला केरकेट्टा, सोनल, सागर, अरविद, बन्नू, जॉनी, शैलेश, प्रभात, बिपिन, जॉशेप,अनूप सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी