सिमडेगा में पुन: 20 अक्टूबर से लगेगा हॉकी का महाकुंभ

जासंसिमडेगा हॉकी इंडिया ने सिमडेगा में आयोजित होने वाली 11वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:28 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:28 PM (IST)
सिमडेगा में पुन: 20 अक्टूबर से लगेगा हॉकी का महाकुंभ
सिमडेगा में पुन: 20 अक्टूबर से लगेगा हॉकी का महाकुंभ

जासं,सिमडेगा : हॉकी इंडिया ने सिमडेगा में आयोजित होने वाली 11वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप की तिथि घोषित कर दी है। जिले में भव्य आयोजन अगले महीने 20 से 30 अक्टूबर तक होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 अक्टूबर को तथा समापन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पूर्व से सिमडेगा में निर्धारित है। प्रतियोगिता इसी वर्ष तीन अप्रैल से होना था, लेकिन कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रतियोगिता स्थगित हो गई थी। वैसे मार्च 2021 में सिमडेगा में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन बहुत ही भव्य और शानदार तरीके से हुआ था, जिसका सीधा प्रसारण विश्व के 192 देशों में यूट्यूब के माध्यम से हो रहा था। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। प्रतियोगिता में भारत के कुल 31 टीमों में 650 से अधिक खिलाड़ियों की भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता के माध्यम से जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन भी किया जाएगा। उक्त जानकारियां हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया इस बार भी जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया जाएगा। इनके साथ साथ ही उद्घाटन के लिए विश्व हॉकी महासंघ व भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा. नरेंद्र ध्रुव बत्रा को भी हॉकी झारखंड आमंत्रित करेगा।विदित हो कि मार्च में सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का जो आयोजन सिमडेगा में हुआ था, भारत के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ सब जूनियर प्रतियोगिता साबित हुआ था। जिसके लिए झारखंड सरकार का पूरा सहयोग रहा था। सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव जी ने इस आयोजन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, जिसका सकारात्मक यह रहा कि वह भारत का सर्वश्रेष्ठ सब जूनियर प्रतियोगिता साबित हुआ था। इस बार भी हॉकी झारखंड,झारखंड सरकार, एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता को भी भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता कराने की पूरी प्रयास करेगा। इसके लिए सिमडेगा में खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण कैंप भी शुरू हो गया है। तकनीकी पदाधिकारियों के ठहरने के लिए होटल वगैरह की बुकिग के लिए भी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को जिम्मेदारी दी गई है।

खिलाड़ियों को मिलेंगे बेहतरीन मौके

सिमडेगा:जिले में इस प्रकार दूसरी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता होगी।जहां से हॉकी

खिलाड़ियों का नेशनल टीम में जाने का भी अवसर प्राप्त होगा।वर्ष 2016 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता रांची में हुआ था, उसी प्रतियोगिता में सलीमा टेटे ,संगीता कुमारी,अल्फा केरकेट्टा,अलका डुंगडुंग का चयन भारतीय टीम में किया गया था। सलीमा टेटे टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के सदस्य रही,जिसके खेल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी सराहा है।

chat bot
आपका साथी