तुष्टीकरण के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

जासं सिमडेगा झारखंड विधानसभा परिसर में धर्म विशेष को नमाज अदायगी के लिए कमरा आवंटित क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 09:22 PM (IST)
तुष्टीकरण के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
तुष्टीकरण के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

जासं, सिमडेगा : झारखंड विधानसभा परिसर में धर्म विशेष को नमाज अदायगी के लिए कमरा आवंटित करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सिमडेगा में भी धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली हेमंत सरकार राज की बदहाली, बेरोजगारी,भ्रष्ट नौकरशाही एवं दलाली से राज्य के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए संविधान का भी अवहेलना करते हुए राज में सांप्रदायिकता की जहर घोलने का काम कर रही है। झारखंड वासी अब भलीभांति से समझ चुके हैं। वहीं सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने धरना प्रदर्शन में बोलते हुए कहा कि इस सरकार में विकास कार्य ठप हो गए हैं। लोगों को ना रोजगार मिल रहा है और ना ही शिक्षा। आदिवासी महिला दारोगा रूपा तिर्की हत्याकांड की सीबीआइ जांच हो रही है। इसकी आंच मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेगी और जल्द जाएगी ये सरकार। नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार झारखंड निर्माण के बाद अब तक कि सबसे निकम्मी सरकार है। इस सरकार से न आदिवासियों का भला है, न मूलवासियों का। कांग्रेस और जेएमएम में नुरा-कुश्ती की लड़ाई चल रही है। यह सरकार अपने अंतर्विरोध से खुद गिर जाएगी। धरना प्रदर्शन को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन दीपक पुरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अनूप प्रसाद ने किया। मौके पर दुर्ग विजय सिंह देव, मनोज साय, सावित्री देवी, अशोक बड़ाईक, जग्गेश बड़ाईक, बसंत मांझी रामविलास बड़ाईक, कमला देवी, कंचन, निशा, अजय कुमार सिंह, गजानंद बेसरा ,अनूप कुमार राणा, ,भुनेश्वर महतो, विद्या बड़ाईक, विश्वनाथ मिश्रा, घनश्याम सिंह ,देवकी नंदन सहाय, महेश साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी