शारीरिक शोषण करने व अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

जासं सिमडेगा शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण करने वाले ए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 08:57 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 08:57 PM (IST)
शारीरिक शोषण करने व अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार
शारीरिक शोषण करने व अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

जासं, सिमडेगा : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण करने वाले एवं युवती का अश्लील फोटो खींचकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक भोला कुमार साहू को रांची से गिरफ्तार किया है। भोला रांची के रातू का रहने वाला है। मामला महिला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस बाबत एसपी डा. शम्स तब्रेज ने सोमवार को संध्या में प्रेसवार्ता कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रातू, रांची निवासी 26वर्षीय युवक शादी का रिश्ता लेकर जलडेगा क्षेत्र की युवती के घर जनवरी 2019 में आया था। उसी माह में दुर्भाग्यवश युवती की मां का निधन हो गया था। इस वजह से शादी कुछ दिनों के लिए टल गई थी। इसके बाद युवक लगातार युवती के घर आता-जाता रहा। बिना दान-दहेज के शादी करने का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में वह शादी से भी मुकर गया।इतना ही नहीं उसने धोखे से युवती का अश्लील फोटो खींचकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिससे युवती का अश्लील फोटो वायरल हो गया। इसके बाद इस संबंध में महिला थाना में कांड संख्या 15-21 के तहत मामला दर्ज किया गया। जलडेगा पुलिस अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई प्रारंभ की।इसी कड़ी में 29 अगस्त की रात में आरोपित युवक को रांची के कांके क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने कहा कि चूंकि यह गंभीर मामला था, इसलिए पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपित को धर दबोचा। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न, सिमडेगा पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सकती। उन्होंने पुलिस टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी