श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

जासं सिमडेगा जिले भर में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 08:45 PM (IST)
श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी
श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

जासं, सिमडेगा : जिले भर में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की अवतरण से जुड़े इस पर्व के मौके पर हर ओर उल्लास बना रहा। रात में जैसे ही 12 बजे मंदिरों एवं घंटे एवं शंख की गूंज सुनाई देने लगी । भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। नाना प्रकार के भोग अर्पित किए गए। घरों के अलावा विभिन्न मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। शहर के महावीर चौक, हनुमान वाटिक एवं रामरेखाधाम में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। घरों में भी माताओं के द्वारा धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।माताओं ने श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा-अर्चना करते हुए अपने संतानों की मंगल एवं कुशलता के लिए प्रार्थना की। इधर जन्माष्टमी को लेकर एक दिन पहले से ही तैयारी की गई थी।लोगों ने अपने घरों एवं मंदिरों में साज-सज्जा की थी। मंदिरों में भगवान के बाल रूप के लिए पालकी एवं झूले भी सजाए गए थे। जन्माष्टमी को ले बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे आकर्षक परिधान पहनकर भगवान के वेश-भूषा में नजर आए। जन्माष्टमी पर कीर्तन का आयोजन : बीरू में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत प्रात: आठ बजे से अखंड श्री हरि नाम के साथ हुई। भाजपा नेता सह समिति के अध्यक्ष तुलसी कुमार साहू ने बताया कि भक्ति पूर्ण वातावरण में नाम यज्ञ की शुरुआत के साथ ही यहां सभी धर्म प्रेमी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। कीर्तन में भाग लेने के लिए आसपास के गांवों से कीर्तन मंडलियों को सादर आमंत्रित किया गया है। सर्वप्रथम वीरू कीर्तन मंडली ने नाम यज्ञ की शुरुआत की। साथ ही फुलवा टांगर, जपकाकोना, तामड़ा, टभाडीह, भीलवाड़ीह, जोक बहार, सिकरिटंड़, कोबांग, कुडरुम आदि कीर्तन मंडली भाग लेगी। रात्रि पूजन के पश्चात रात्रि जागरण के लिए धार्मिक चलचित्र का भी आयोजन किया गया। समस्त आयोजन में कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है। सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आग्रह है कि इस नाम यज्ञ में शामिल होकर यज्ञ को सफल बनाएं। इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में तुलसी कुमार साहू,सुमंत बीसी,घनश्याम दास, दिनेश्वर होता, घनश्याम सिंह, सत्यजीत कुमार, लालू केशरी, अर्जुन केसरी, गणेश पाढ़ी, बजरंग गुप्ता, गंगाधर लोहरा,प्रेम कुमार दास, मनोज सिंह, आदित्य केसरी एवं अन्य सभी धर्म प्रेमी ग्रामीण लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी