कार्यक्रम कर हॉकी टीम का बढ़ा रहे उत्साह

ओलिंपिक गेम्स 2020में टोक्यो गई भारतीय महिला व पुरुष हॉकी टीम का सिमडेगा क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:49 PM (IST)
कार्यक्रम कर हॉकी टीम का बढ़ा रहे उत्साह
कार्यक्रम कर हॉकी टीम का बढ़ा रहे उत्साह

जासं,सिमडेगा: ओलिंपिक गेम्स 2020में टोक्यो गई भारतीय महिला व पुरुष हॉकी टीम का सिमडेगा के खिलाड़ी एवं संघ के पदाधिकारी लगातार कई कार्यक्रम कर उत्साहवर्धन कर रहे हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम तथा पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। दोनों टीमों के उत्साहवर्धन के लिए हॉकी खिलाड़ियों ने हाथों में राष्ट्रीय झंडा एवं हॉकी स्टिक उठाकर टीम के उत्साहवर्धन के लिए चेयर फॉर इंडिया का नारा लगाया। हॉकी सिमडेगा की अगुवाई में खिलाड़ियों ने चियर फार इंडिया, गो फार गोल्ड, हम सभी की शुभकामना है-भारत को जिताना है,1980 के इतिहास को दुहराना है,सलीमा दीदी को गोल मारना है, निक्की प्रधान को गोल बचाना है,भारत को जीत दिलाना है,विश्व में भारत का पताका को लहराना है आदि नारे लगाए।विदित हो कि जिला के बेटी सलीमा टेटे के इसी हॉकी सेंटर और मैदान से हॉकी सीखकर आज देश के लिए ओलंपिक में भाग ले रही है। साथ ही पड़ोसी जिला खूंटी की निक्की प्रधान भी भारतीय महिला टीम की हिस्सा है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी,सलीमा की कोच प्रतिमा बरवा,सहित कई राष्ट्रीय एवम राज्यस्तरीय हॉकी खिलाड़ी शामिल हुईं।

chat bot
आपका साथी