जंगली हाथियों ने फिर दो घरों को तोड़ा

प्रखंड के बांकी में हाथी ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:36 PM (IST)
जंगली हाथियों ने फिर दो घरों को तोड़ा
जंगली हाथियों ने फिर दो घरों को तोड़ा

संसू,बानो(सिमडेगा):प्रखंड के बांकी में हाथी ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखे अनाज को भी चट कर गए। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार 2 दिन के अंदर दो हाथियों ने 5 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। शनिवार की रात हाथी ने सोफिया डांग,बुढवाटोली ,बुधनी डांग गंझुटोली,जुरयस जड़ियां भेलवाटोली के घर को क्षितिग्रस्त कर दिया तथा घर में रखे अनाज को भी खा गए। घटना की जानकारी होने पर वन विभाग के मनीष कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा क्षतिपूर्ति का आकलन किया। वनरक्षी मनीष कुमार ने बताया कि 2 हाथी बाकी क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहे हैं।उन्होंने बताया कि 2 दिन के अंदर 5 घरों को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गई है। मुआवजा देने की प्रकिया शुरू की जाएगी।

chat bot
आपका साथी