वाहन चालकों से वसूला 21500 जुर्माना

उपायुक्त सुशांत गौरव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी बिजय सिंह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:56 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:56 PM (IST)
वाहन चालकों से वसूला 21500 जुर्माना
वाहन चालकों से वसूला 21500 जुर्माना

संसू,ठेठईटांगर : उपायुक्त सुशांत गौरव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी बिजय सिंह बिरुवा एवं जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू के नेतृत्व में ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के बोलबा मोड़ पर सघन रूप से वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी बिजय सिंह बिरुवा के नेतृत्व में चले अभियान के क्रम में बड़े एवं छोटे वाहनों के कागजातों की जांच की गई। साथ ही ओवर लोड, खतरनाक तरीके से परिचालन, वाहन चलाते वक्त शराब का सेवन, सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि आगे से सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन ना करें। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार को जुर्माने के रूप में 21,500 रुपए की राशि वसूल की गई है।मौके पर प्रभास कुमार,राजेश कुमार,कार्तिक कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी