ओलिपिक बेटी का खेल देखने को थम जाता है गांव

वाचस्पति मिश्र सिमडेगाटोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम से खेल रहीं सिमडेगा की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:07 PM (IST)
ओलिपिक बेटी का खेल देखने को थम जाता है गांव
ओलिपिक बेटी का खेल देखने को थम जाता है गांव

वाचस्पति मिश्र, सिमडेगा:टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम से खेल रहीं सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे को अॅन स्क्रीन देखने को बड़कीछापर गांव कुछ समय के लिए थम जाता है। मैच शुरू होते ही सलीमा के घर का टेलीविजन जैसे ही चालू होता है, लोग दिल थाम के बैठ जाते हैं। पूरे खेल के दौरान लोगों की नजरें टीवी से नहीं हटती। हार-जीत टीम की होती है,लेकिन लोग इसे अपनी जीत व हार के रूप में देखते हैं। परिवार के साथ-साथ आस-पास के लोग भी मैच मिस करना नहीं चाहते । गांव के लोग अपने घर का काम जल्दी निपटाकर टीवी के पास आ बैठते हैं। स्थिति यह है कि परिवार के साथ-साथ गांव वालों की दिनचर्या भी बदल गई है। हर किसी को उम्मीद है सलीमा की टीम बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने में कामयाब होगी। मैच में सलीमा भी बतौर डिफेंडर बढि़या खेल रही हैं। दो मैच जीतने के बाद टीम का उत्साह भी बढ़ गया है। इसके पहले हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला सिंह भी टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए जापान पहुंच चुके हैं। इसके बाद टीम ने भी निराश नहीं किया है। आयरलैंड के बाद साउथ अफ्रीका की टीम को भी भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात दी है। वहीं साउथ अफ्रीका टीम द्वारा आयरलैंड को हराने के बाद पहली बार भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल

में पहुंच गई हैं। सलीमा के गांव की बात

करें तो उसकी छोटी बहन महिमा टेटे राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रही हैं। उसने यह बताया कि उसकी प्रतिदिन सलीमा से बात होती है। सलीमा वीडियो कॉल पर बात करतीं है। लगातार तीन मैच हारने के बाद टीम दबाव में थी, लेकिन परिवार के लोग तब भी हौसला अफजाई करते हुए अच्छा खेल का प्रदर्शन करने की बात कहते थे। वह सलीमा को बताती थी कि परिवार के सभी लोग टीवी पर मैच देखते हैं। महिमा यह भी बताती है कि जिस दिन मैच होता है,उस दिन परिवार के सभी लोग जल्दी उठ

घर का सारा काम निपटा लेते हैं। मैच शुरू होते ही सभी टीवी के सामने बैठ

जाते हैं। भारतीय टीम को लगातार दो जीत मिलने के बाद सलीमा के पिता सुलक्शन टेटे एवं सुबानी टेटे भी प्रफुल्लित हैं। सुलक्शन टेटे ने बताया कि टीम की

जीत से वे खुश हैं। वे भी अब तक सभी मैच देखते रहे हैं। महिला टीम को दो जीत मिलने के बाद पदक की उम्मीद बनी हुई है। वे इसके लिए पूरी टीम को शुभकामना देते हैं। इधर परिवार के सभी लोग सलीमा से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी