कार्यकर्ता हैं भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : सुरजन

भाजपा के बोलबा मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित बख्तर साय-मुंडल सिंह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:19 PM (IST)
कार्यकर्ता हैं भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : सुरजन
कार्यकर्ता हैं भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : सुरजन

संसू,बोलबा : भाजपा के बोलबा मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित बख्तर साय-मुंडल सिंह स्मृति भवन में सुरजन बड़ाईक की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।बोलबा मंडल अध्यक्ष सुरजन बड़ाईक ने कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।उन्होंने कहा कि भाजपा एक गुणवत्तापूर्ण पार्टी है।कोविड-19 महामारी में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश में प्रबंधन किया,उसकी सराहना विश्व में होती है।हमारे सांसद अर्जुन मुंण्डा ने मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन के लिए खूंटी में प्लांट लगवाया।सिमडेगा मे सभी सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराया।पूरे खूंटी लोक सभा क्षेत्र में सभी जरूरतमंद परिवारों को कोरोनारोधी किट भी हमारे सांसद ने अपने प्रयास से दिलवाया।अपने पार्टी और नेता को हमेशा आगे रखने के लिए हम सभी को टीम भावना से काम करना जरूरी है।जिला मंत्री दिलेश्वर सिंह ने पार्टी की मजबूती पर बल देने की बात की।बोलबा प्रखंड की प्रभारी सीमा डुंगडुंग ने समय रहते पंचायत चुनाव की तैयारी पर जोर दिया।जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बडाईक ने पार्टी के हर कार्यकर्ता को पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाने को कहा।उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों की हरेक सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीते,इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करना है।सिमडेगा में जिला परिषद अध्यक्ष पद पर हमारे पार्टी कार्यकर्ता आसीन हों,ये हमें सोचना है। डा. महेंद्र भगत ने कहा कि भाजपा जिसे भी टिकट दे,उसे जीताने के लिए सभी कार्यकर्ता को सच्चे मन से समर्पित भावन से काम करें।बैठक को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।मौके पर वरीय भाजपा नेता दिलेश्वर सिंह,रूकमणि देवी, कौशल्या देवी,श्यामसुंदर बड़ाईक, अजत्र जायसवाल,कौशल्या देवी,श्रवण साहू,सुरामणी देवी,सुजाता देवी,रामसुभग प्रधान,मुनी देवी मुरारी बडाईक,बिनोद बडाईक हीरालाल प्रधान के साथ साथ सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी