परबा में फिर हाथियों का उत्पात, तीन घरों को तोड़ा

प्रखंड के परबा में हाथियों का कहर जारी है। परबा के तुरतुरी टोल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:17 PM (IST)
परबा में फिर हाथियों का उत्पात, तीन घरों को तोड़ा
परबा में फिर हाथियों का उत्पात, तीन घरों को तोड़ा

संसू,जलडेगा(सिमडेगा): प्रखंड के परबा में हाथियों का कहर जारी है। परबा के तुरतुरी टोली में झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार परबा तुरतुरी टोली के नोवेल होरो, निभान जान होरो, दयाल धन कुंवर होरो के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया एवं घर मे रखे दो क्विटल चावल एवं महुआ भी खा गए। वहीं नोवेल होरो की एक एकड़ में लगी फसल को बर्बाद कर दिया। हाथियों के गांव में आ धमकने पर ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हो गए। किसी तरह वे जान बचाकर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही अहले सुबह वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश्वर पासवान एवं उप परिसर पदाधिकारी नितीश कुमार एवं हेमंत कुमार अपनी टीम के साथ घनघोर वर्षा के बीच दुर्गम रास्तों से होकर परबा के तुरतुरी टोली पहुंचे व ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली। नीतीश कुमार ने दैनिक जागरण को बताया कि हाथी झुंड से बिछड़ने के कारण उग्र हो गए हैं। इसलिए ग्रामीण हाथियों से दूरी बनाकर रहें। साथ ही ग्रामीणों को हाथी से बचाने के लिए मशाल बनाने हेतु आवश्यक सामग्री जैसे केरोसिन तेल, मोबिल एवं बोरा एवं तार उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की क्षति का आकलन कर शीघ्र ही वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग की पूरी घटना पर पैनी नजर है। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही हाथियों ने परबा में ही तोड़फोड़ की थी। ऐसे में विभाग भी हाथियों को आबादी से दूर रखने में प्रयासरत है। मौके पर होमगार्ड के जवान भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी