सर्पदंश से प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ी की हुई मौत

प्रखंड के लम्बोई बाड़ीसेमर नवाटोली की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:08 PM (IST)
सर्पदंश से प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ी की हुई मौत
सर्पदंश से प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ी की हुई मौत

संसू,जलडेगा(सिमडेगा): प्रखंड के लम्बोई बाड़ीसेमर नवाटोली की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी कोमली बेसरा(करीब 11वर्ष)की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। मृतक के स्वजनों ने बताया कि गुरुवार को वह धान रोपकर लौटने के बाद रात में अपने घर में भूमि

पर सोई थी। इसी दौरान करैत सांप ने डंस लिया। इसके बाद स्वजन उसे इलाज के लिए राउरकेला आइजीएच अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही कोमली की 3 बजे के लगभग मृत्यु हो गई।परिजन बिना किसी जानकारी के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे एवं प्रशासन से कोई मदद लेने को तैयार नही थे। लंबोइ मुखिया द्वारा मुआवजा संबंधी जानकारी देने के बाद भी स्वजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़़े थे। इसके बाद मामले की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश बारला व अंचलाधिकारी खगेन महतो को दी गई। सीओ ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ स्वयं घटनास्थल जाकर परिजनों को समझाया। मौके पर पहुंचे हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने भी लोगों को समझाया, जिसके बाद स्वजन माने। अंचलाधिकारी ने फौरन पोस्टमार्टम के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर शव को सिमडेगा भेज दिया एवं परिजनों को तत्काल 20 किलो राशन उपलब्ध कराया। अंचलाधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से अनुग्रह राशि मृतकों के स्वजन को दी जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कोमली उभरती हुई हॉकी खिलाड़ी थी और लम्बोइ में हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में रहकर हॉकी का प्रशिक्षण ले रही थी। मौके पर लम्बोइ मुखिया शिशिर डांग,उप राजस्व निरीक्षक उमेश ठाकुर ,नीरज विश्वाल सहित सभी प्रखंडकर्मी उपस्थित थे। खाट पर टांगकर मुख्य पथ तक लाया शव

सिमडेगा:खिलाड़ी के गांव बाड़ीसेमर नवाटोली विकास के पैमाने पर काफी पिछड़ा हुआ है।यहां तक जाने के लिए सड़क नहीं,बल्कि पगडंड़ी ही सहारा है । नवाटोली गांव के डेढ़ किलोमीटर पहले ही सड़क समाप्त हो गई है। गांव तक जाने के लिए बरसाती नाला को भी पार करना पड़ता है। यही कारण है कि मृतक के शव को मुख्य पथ तक ले जाने के लिए लोगों को खाट का सहारा लेना पड़ा।

chat bot
आपका साथी