सेवा की राजनीति करती है भाजपा:लक्ष्मण

भारतीय जनता पार्टी सेवई मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन साय की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:40 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:40 PM (IST)
सेवा की राजनीति करती है भाजपा:लक्ष्मण
सेवा की राजनीति करती है भाजपा:लक्ष्मण

संस,सिमडेगा :भारतीय जनता पार्टी सेवई मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन साय की अध्यक्षता में हुई। स्वागत भाषण करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हार से निराश नहीं होना है। भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के लिए राजनीति करते हैं। कार्यकर्ता कमर कस लें और लोगों की सेवा में जुट जाएं क्योंकि भाजपा का नारा है सेवा ही संगठन है। वहीं सेवई मंडल प्रभारी सतीश पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को सेवा में विश्वास रखना है। कोरोना काल में जहां अन्य दलों के कार्यकर्ता घर में आराम फरमा रहे थे। हम सभी कार्यकर्ता हास्पिटल से लेकर सड़क तक लोगों की मदद कर रहे थे।केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा द्वारा सिमडेगा जिले को एक कार्डियक एम्बुलेंस एवं 2000000 रुपये देकर कोरोना काल में लोगों की मदद की। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री घनश्याम केसरी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जगदीश साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अवध किशोर, महिला मोर्चा अध्यक्ष कौशल्या देवी, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर राम, पुरुषोत्तम मांझी, संदीप भगत मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी