डीसी-एसपी ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में गुरुवार को परेड।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 10:26 PM (IST)
डीसी-एसपी ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
डीसी-एसपी ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

जासं,सिमडेगा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में गुरुवार को परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त सुशांत गौरव तथा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने जिला पुलिस बल की 4 टुकड़ियों के परेड का निरीक्षण किया। पूर्वाभ्यास के दौरान स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्य अतिथि के आने के रूट चार्ट तथा समय के बारे में जवानों को जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतते हुए स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर व्यापक ढंग से तैयारी की जा रही है। इसे

लेकर स्टेडियम व कार्यक्रम स्थल की सफाई, रंग-रोगन सहित अन्य सभी कार्य कर लिए गए हैं। साज-सज्जा एवं शेष अन्य कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन, जिला नजारत उप समाहर्ता, डीएसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी