जिले में कोरोना के मिले 30 नए संक्रमित

जिले में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:01 PM (IST)
जिले में कोरोना के मिले 30 नए संक्रमित
जिले में कोरोना के मिले 30 नए संक्रमित

जासं, सिमडेगा : जिले में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में फिर 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उपविकास आयुक्त प्रताप चंद्र किचींगिया ने इसकी पुष्टि की है। इसमें मित्तल एक्सरे गली से 2, सिविल कोर्ट से 1, जिला परिवहन कार्यालय से 1, सलडेगा डिपाटोली से 2, कुंज नगर से 2, कोलेबिरा से 5, जलडेगा से 4, सिमडेगा से 11 एवं पाकरटांड़ से 2 व्यक्ति शामिल हैं। सभी को आइसोलेट किया गया। सिमडेगा जिला में अबतक कुल 757 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें से 526 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। दो व्यक्ति की मृत्यु रांची रिम्स में हो गई है। फिलहाल सिमडेगा जिले में 229 पॉजिटिव केस सक्रिय है। जलडेगा में मिले 4 संक्रमित

जलडेगा: जलडेगा में गुरुवार को चार मरीज मिलने की पुष्टि हुई। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल सिमडेगा में आइसोलेट किया गया है। मरीजों में तीन महिला सहित एक पुरुष शामिल हैं। इन लोगों का बुधवार शाम ही टेस्ट किया गया था और गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आया।

chat bot
आपका साथी