गरीबी झेल रही हॉकी खिलाड़ी को दिए 5 हजार रुपये

अभाव और बेरोजगारी के कारण दूसरे के खेतों में मजदूरी करने पर मजब।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:25 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:18 AM (IST)
गरीबी झेल रही हॉकी खिलाड़ी को दिए 5 हजार रुपये
गरीबी झेल रही हॉकी खिलाड़ी को दिए 5 हजार रुपये

जासं,सिमडेगा:आर्थिक अभाव और बेरोजगारी के कारण दूसरे के खेतों में मजदूरी करने पर मजबूर जिला के एक मात्र आदिवासी एनआइएस महिला हॉकी कोच सह पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी तारिणी कुमारी को हॉकी झारखंड की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के दिन 5000 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया गया। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के कहने पर हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने संघ की ओर से ये सहायता दी।

chat bot
आपका साथी