कर्मचारी का घंटों इंतजार करते रहे ग्रामीण

ठेठईटांगर प्रखंड के कोनमेंजरा पंचायत के गम्हरझरिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:17 AM (IST)
कर्मचारी का घंटों इंतजार करते रहे ग्रामीण
कर्मचारी का घंटों इंतजार करते रहे ग्रामीण

संवाद सूत्र,ठेठईटांगर(सिमडेगा):ठेठईटांगर प्रखंड के कोनमेंजरा पंचायत के गम्हरझरिया ग्राम के लोग इस कोरोना काल में जहां लोग घर में रहकर कोरोना को मात दे रहे हैं, वहीं यहां के ग्रामीण प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। सुबह 10:00 बजे से प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में करीब 20 25 की संख्या में ग्रामीण बैठे हुए रहे। ग्रामीण सहदेव ने बताया कि आज कर्मचारी ने हमलोगों को बुलाया है।जमीन संबंधी ऑनलाइन कार्य कराना है। वे लोग सुबह से कर्मचारी का इंतजार कर रहे हैं,लेकिन कर्मचारी का अभी तक पता नहीं है ना ही उसका फोन ही लग रहा है।

chat bot
आपका साथी