भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौसीबाड़ी में लगाए फलदार पौधे

कोलेबिरा प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 10:17 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौसीबाड़ी में लगाए फलदार पौधे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौसीबाड़ी में लगाए फलदार पौधे

संसू,कोलेबिरा(सिमडेगा):कोलेबिरा प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मौसीबाड़ी परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसर में एक-एक पौधे लगाए। लोगों द्वारा मौसीबाड़ी परिसर में 1 दर्जन से अधिक फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारा धरोहर है। ये वातावरण एवं वायु स्वच्छ रखते हैं,जिस रफ्तार में आज हमारे देश में वायु प्रदूषण हो रहा है उसे रोकने के लिए हम सबकों पौधे लगाने चाहिए। देश के सभी नागरिक प्रतिवर्ष 5 पौधे जरूर लगाएं। इस मौके पर दिलेश्वर सिंह, जनेश्वर बिरहोर, भोला साहू के अलावे अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी