पीड़ित परिवार को दिलाएं 10 लाख मुआवजा

जासंसिमडेगा कांग्रेस प्रदेश सदस्य सह इंटक प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की विजय स्वराज डुंगडुंग एवं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:47 PM (IST)
पीड़ित परिवार को दिलाएं 10 लाख मुआवजा
पीड़ित परिवार को दिलाएं 10 लाख मुआवजा

जासं,सिमडेगा : कांग्रेस प्रदेश सदस्य सह इंटक प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की, विजय स्वराज डुंगडुंग एवं रोहित कुमार बनाबीरा में रक्षाबंधन के दिन मौत की भेंट चढ़े 4 साल का मासूम बच्चा स्व अंकित एक्का के माता पिता से मिले। लोगों ने बताया कि इतना बड़ा हादसा हो गया,लेकिन कंपनी वालों में इतना भी मानव भाव नहीं कि परिजन से मिलें और अभी तक कंपनी का एक व्यक्ति यहां नही आया। हादसा हो जाने पर मुंशी को बुलाते रहे लेकिन कोई नहीं आया। परिवार और लोगो ने कहा कि 10 लाख मुआवजा जिओ कंपनी दे। बिना नंबर के कैसे चल रहीे जेसीबी :नील जस्टिन

सिमडेगा:सामाजिक कार्यकर्ता नील जस्टिन बेक ने कहा कि बानाबीरा की घटना पूरी तरह लापरवाही की घटना है। अधिकांश जेसीबी बिना नंबर के चल रही। पक्की सड़क से सटाकर

ही केबलिग के लिए गड्ढ़ा खोदा गया है। दोषी कंपनी के लोगों पर समुचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।साथ ही हर संभव मदद मिलनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी