पुलिस ने ठेठईटांगर में बोलेरो से 82 किलो गांजा किया जब्त

सिमडेगा जिले की ठेठईटांगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर अम्बापानी जोराम मोड़ के समीप से वाहन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 09:18 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 09:18 PM (IST)
पुलिस ने ठेठईटांगर में बोलेरो से 82 किलो गांजा किया जब्त
पुलिस ने ठेठईटांगर में बोलेरो से 82 किलो गांजा किया जब्त

सिमडेगा : जिले की ठेठईटांगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर अम्बापानी जोराम मोड़ के समीप से वाहन जांच अभियान चलाकर बोलेरा वाहन -ओआर-02बीवाई0041 में 42 पैकेट में छुपाकर रखे गए करीब 82 किलो गांजा को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन को जब्त करने के साथ-साथ भाग रहे चालक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक दीनानाथ महतो बिहार के मुजफ्फरपुर के रामनगर डेरा चौक सिवायपट्टी का रहने वाला है। गांजा का खेप ओड़िशा के अंगुल से बिहार के बक्सर ले जाया जा रहा था। इस संबंध में एसडीपीओ राजकिशोर ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध नशीले पदार्थ लेकर सिल्वर रंग की बोलेरो सिमडेगा की ओर जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जोराम के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमें उक्त बरामदगी हुई। इधर पुलिस ने मौके पर से गांजा, बोलेरा वाहन के साथ-साथ दो अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल भी जब्त किया है। वहीं ठेठईटांगर थाना में कांड संख्या 51-19 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें दीनानाथ महतो के साथ-साथ रंजीत गुप्ता, भोजपुर आरा, रिकू जयपुर ओडिशा निवासी को भी आरोपित बनाया गया है। इधर प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे। एक माह पूर्व भी जब्त हुआ था गांजा

: सिमडेगा पुलिस ने विगत 3 सितंबर को भी ठेठईटांगर थाना क्षेत्र से ही 175 किलो गांजा के साथ बीटेक छात्र समेत दो को गिरफ्तार किया था। तब भी गांजा का खेप ओडिशा से आ रहा था। विदित हो कि ओडिशा के अंगुल क्षेत्र से अक्सर गांजा की तस्करी की सूचना आती रहती है।

chat bot
आपका साथी