खेल व पढ़ाई के समावेश से हर काम होगा आसान

जलडेगा जलडेगा प्रखंड के ओड़गा फरसा के मैदान में युवा क्लब फरसा डोंगाटोली के द्वारा ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:31 AM (IST)
खेल व पढ़ाई के समावेश से हर काम होगा आसान
खेल व पढ़ाई के समावेश से हर काम होगा आसान

जलडेगा: जलडेगा प्रखंड के ओड़गा फरसा के मैदान में युवा क्लब फरसा डोंगाटोली के द्वारा हाकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी के हाथों खेल का उद्धाटन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज खेल का महत्त्व जीवन में बहुत अधिक है। आज खेल के माध्यम से युवा अपने जीवन शैली को स्वच्छ और साफ-सुथरा बना रहे हैं। किन्तु सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि पढ़ाई भी इसके साथ साथ होनी चाहिए,जब दोनों का समावेश होगा तो हर काम आसान होगा।खेल से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ नौकरी में भी अपार संभावनाएं बनती है।आज खेल के माध्यम से हमारे जिला के बहुत सारे यवक-युवतियां नौकरियों में अच्छे स्थानो पर कार्यरत हैं।खेल हमारे आपसी सौहार्द को भी बढ़ाता है।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शमी आलम,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा,नीरल जोजो, मुख्तार खांन, संजय जोजवार, सुनील सुरीन, मरसलन लुगून ,जेनर जोजो,दाऊद जोजो, बरनवास लुगुन, मनमसीह जोजो, धर्मदास जोजो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी