शहर में हुई झमाझम बारिश, बढ़ी कनकनी

जासंसिमडेगाजिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम में झमाझम बारिश हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:17 AM (IST)
शहर में हुई झमाझम बारिश, बढ़ी कनकनी
शहर में हुई झमाझम बारिश, बढ़ी कनकनी

जासं,सिमडेगा:जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम में झमाझम बारिश हुई। बारिश से ठंड का असर बढ़ गया।बारिश के कारण लोग भीगते हुए घर पहुंचे। इधर दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। इधर बादल छंटने के बाद ठंड में और इजाफा होगा। विदित कि अब अगहन मास के बाद पूस महीना प्रारंभ हो गया है। पूस महीना कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है। इधर ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े व अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था तो नहीं की गई है, लेकिन लोग अपने स्तर से अलाव का प्रबंध सुबह-शाम में कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर रोहिल्ला ने भी कहा कि ठंड को देखते हुए प्रशासन को अलाव का प्रबंध करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी