सारूबहार पहाड़टोली गांव का होगा चौमुखी विकास

जासंसिमडेगाजिले के नक्सल प्रभावित सुदूर व सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित जलडेगा प्रखंड के सारूबहार प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:08 PM (IST)
सारूबहार पहाड़टोली गांव का होगा चौमुखी विकास
सारूबहार पहाड़टोली गांव का होगा चौमुखी विकास

जासं,सिमडेगा:जिले के नक्सल प्रभावित सुदूर व सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित जलडेगा प्रखंड के सारूबहार पहाड़टोली गांव में पहली बार उपायुक्त सुशांत गौरव के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचा। आला अधिकारियों के साथ पहुंचे सिमडेगा डीसी ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही विकास की संभावना पर विमर्श करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्दश दिए।गांव तक सुलभ पथ, नाले में तत्कालिक पुल का निर्माण के साथ-साथ कृषि व रोजगार की दिशा में त्वरित एवं व्यवस्थित रूप से कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिए। गांव में ही समुचित पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही। उपायुक्त ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में बसा पहाड़टोली गांव की भूमि की प्रकृति भी ढलान हैं। इस इलाके में कंटूर खेती की जा सकती है। इसके लिए कृषि विभाग एवं उससे जुड़े विभागों के समन्वय से योजनाएं क्रियान्वित कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान गांव में कटे पेड़ को देख उपायुक्त ने ग्रामीणों से कहा कि बिना अनुमति पेड़ काटना जुर्म है। ऐसे में पेड़ नहीं काटें। प्रकृतिक का संरक्षण करें। उपायुक्त ने कहा कि गांव के लोगों की सहभागिता एवं जागरूकता से गांव का समुचित विकास किया जा सकता है। गांव में हाथी प्रवेश न करें, इस हेतु बांस एवं कटहल जैसे पेड़ों को हाथियों के पथ मार्ग पर लगाया जाएगा। गांव के युवा वर्ग से भी उपायुक्त ने मुलाकात की। उनके शिक्षा एवं कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कहा कि गांव के बुजुर्ग लोगों ने गांव के विकास में अपना अहम योगदान दिए।अब गांव के विकास की जिम्मेवारी आप सभी युवाओं पर है। सरकार की योजना से हट कर कुछ बेहतर करें।अपने लिए एवं गांव-समाज के लिए बेहतर प्लान तैयार कर कार्य करें। इस मौके पर आत्मा के निदेशक कृष्ण बिहारी,बीडीओ विजय राजेश बारला, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अनिल गुप्ता,एसडीपीओ डेविड डोडराय ओड़गा प्रभारी संदीप कुमार तथा समाज सेवी सुजन मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

टीकाकरण को ले किया प्रेरित सिमडेगा:उपायुक्त ने स्थानीय भाषा में ग्रामीणों को टीकाकरण कराने को लेकर प्रेरित किया। गांव की ग्रामीण महिलाओं से उपायुक्त ने महिला सशक्तिकरण की जानकारी ली। उन्होंने गांव के पढ़े-लिखे युवाओं से टीकाकरण के लिए आगे आने की बात कही। उन्होंने लोगों के भ्रमों को भी दूर किया। गांव में बांस के बगान को देख उपायुक्त ने बांस कारीगरों को आगे आने की बात कही। गांव में 24 घंटे के अंदर सांप की दवा उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने गांव की निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाते हुए उसे कौशल विकास की योजनाओं से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को कहा। भ्रांतियां फैलाने पर होगी कार्रवाई सिमडेगा:टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में फैली भ्रांतियों पर उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के भ्रांतियों का कोई आधार नहीं होता है। परंतु कुछ लोग खासकर झोला छाप डॉक्टर भी लोगों को बरगलाकर दिग्भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे लोगों आपदा के नियमों अधीन कार्रवाई भी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सिमडेगा:उपायुक्त के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। निरीक्षण के क्रम में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे। स्थानीय ओपी की पुलिस भी पूरी तरह सजग नजर आई। दैनिक जागरण उठा चुका है मुद्दा

सिमडेगा:जिले के सारूबहार पहाड़टोली की समस्या को दैनिक जागरण ने पूर्व में

प्रकाशित किया था।गांव के लोगों को बरसात के दिनों में प्रखंड मुख्यालय में आने

के लिए ओड़िशा से होते हुए लंबी दूरी तय करके आना पड़ता है।अगर पहाड़टोली में

नदी में पुल बनेगा, तो स्कूली बच्चों के साथ पूरे गांव के लोग लाभ उठा पाएंगे।

chat bot
आपका साथी