ईद-मिलादुन्नबी पर याद किए गए पैगंबर हजरत मोहम्मद

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर जिले भर में सादगीपूर्ण तरी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 08:13 PM (IST)
ईद-मिलादुन्नबी पर याद किए गए पैगंबर हजरत मोहम्मद
ईद-मिलादुन्नबी पर याद किए गए पैगंबर हजरत मोहम्मद

जासं,सिमडेगा :पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर जिले भर में सादगीपूर्ण तरीके से ईद-मिलादुन्न्बी का त्योहार मनाया गया।इस अवसर पर फातेहा खानी और दरूद ओ सलाम के बाद नमाज अदा की गई। इस मौके पर इस्लामिक धर्मगुरुओं ने अनुयायियों को मोहम्मद साहब द्वारा बताए गए नेक रास्तों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर मौलाना रौशनुल कादरी ने बताया कि मोहम्मद साहब अल्लाह के सच्चे रसूल थे, जिन्होंने इस्लाम धर्म की स्थापना की। उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। विदित हो कि इस बार कोरोना संकट के कारण इस्लाम धर्मावलंबियों ने सादगी पूर्वक अपने त्योहार को मनाया। बड़ा जलसा या जुलूस के कार्यक्रम नहीं हुए। इधर प्रखंडों में भी सादगी पूर्ण तरीके से ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया गया। हजरत मोहम्मद साहब से लें प्रेरणा : विधायक

सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विधायक ने अपने संदेश में लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पैगम्बर मोहम्मद का संदेश विश्व बंधुत्व, दया और सहिष्णुता और मानवता की भलाई की दिशा में काम करने के लिए हमें प्रेरित करे। इस पवित्र दिन हम हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और आदर्शों को याद करें और स्वयं को मानवता की सेवा में समर्पित करें।कहा कि हजरत मोहम्मद ने मानवता को विश्व बंधुत्व और दया का सन्मार्ग दिखाया। उनका शाश्वत संदेश शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करता रहे। कहा, कि यह अवसर है जब हम सभी को विश्व बंधुत्व में अपना अधिक विश्वास पुन: स्थापित करना चाहिए,जिससे हम सबके कल्याण और मानवता के समग्र विकास में उत्तम योगदान कर सकें।

chat bot
आपका साथी